Latest Post






प्रेस विज्ञप्ति 10/10/2024

आरजेएस पीबीएच का पब्लिक एड्रेस सिस्टम 
सकारात्मक आंदोलन और प्रवासियों व भारतीयों के बीच सेतु बनेगा.

आरजेएस पीबीएच तैयार कर रहा है सकारात्मक आंदोलन का दस्तावेज. 

अबकी बार यादगार रहेगा 
गणतंत्र व प्रवासी भारतीय दिवस का अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम.

नई दिल्ली। राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) दुनिया में सकारात्मक सोच के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। आरजेएस पीबीएच के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय के 270 में संस्करण में 9 अक्टूबर को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों पर ऑनलाइन वाद- संवाद का आयोजन किया गया। सत्येंद्र -सुमन त्यागी, ब्रज किशोर ने कहा कि सकारात्मक आंदोलन से जुड़ने का अभी समय है , सही समय है। कार्यक्रम में सुशीला रंजन और प्रदीप बघेल भी शामिल रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि 85 वर्षीय साधक ओम प्रकाश जी ने नवरात्र के नौ देवियों का आह्वान करते हुए आरजेसियंस से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच का आंदोलन , विश्व शांति के लिए कृतसंकल्प है। 
उन्होंने विजयदशमी के दिन 12 अक्टूबर को "नकारात्मकता पर सकारात्मक का विजयोत्सव" के ऑनलाइन कार्यक्रम में सायं 5 बजे जुटने का आह्वान किया।
आरजेएस पीबीएच न्यूज लेटर के अतिथि संपादक राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने-अपने ग्रुप में कार्यक्रम के सह-आयोजकों  से आरजेएस पीबीएच के कार्यक्रम में लोगों को जोड़ने का प्रस्ताव किया,जो मंजूर हो गया। इसके साथ साथ उन्होंने जगह-जगह से आरजेसियंस के संवाद को आरजेएस पीबीएच स्टूडियोज से प्रसारण का अनुरोध किया जिसे विचार विमर्श के बाद लागू किया जा सकता है। आरजेएस ऑब्जर्वर दीप माथुर ने कहा  कि गणतंत्र दिवस व  प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में 19 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों में 
पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम प्रभावी साबित होगा। उन्होंने आशा  सकारात्मक आंदोलन की कोशिशों को पुलिस व जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम जब भी हम पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक मीटिंग करें,हमारा दृष्टिकोण और नजरिया बहन-भाई से मिलने और बातें करने का रहे।
एडवोकेट सुदीप साहू ने कहा कि भारी संख्या में गैदरिंग होने की संभावना होने की स्थिति में  पुलिस -प्रशासन को सूचित करना एहतियातन व सराहनीय कदम है।

आकांक्षा 
हेड क्रिएटिव टीम 
आरजेएस पीबीएच 
8368626368 









 प्रेस विज्ञप्ति 7/10/2024


नवरात्र में आरजेएस पीबीएच के पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर हुआ वाद-संवाद .

पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोगात्मक परीक्षण 8 अक्टूबर को.

नई दिल्ली। राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच)  सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन से जनता- जनार्दन को जोड़ने के लिए नवरात्र पर्व के पावन अवसर एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहा है। इसी के मद्देनजर 6 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन बैठक का आयोजन हुआ और विभिन्न मुद्दों को जनता के बीच ले जाने पर वाद-संवाद हुआ। तय हुआ कि 8 अक्टूबर को सायं 3 बजे नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोगात्मक परीक्षण होगा।
बैठक के मुख्य अतिथि डा.नरेश चावला उपाध्यक्ष दिल्ली मेडिकल काउंसिल सहित आरजेएशिएन्स वक्ताओं में डा.ओमप्रकाश ,राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद,सत्येंद्र -सुमन त्यागी, प्रमोद अग्रवाल,डा.मुन्नी कुमारी ,दिनेश कुशवाहा, इसहाक खान, ब्रजकिशोर, सुशीला रंजन और प्रदीप बघेल आदि शामिल रहे।
इसमें ये बात उभरकर सामने आई कि पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम को विश्व को बचाने की जिम्मेदारी निभाने में‌ अपनी भागीदारी का समय आ गया है । आरजेएस युवा टोली और सूचना केन्द्र , पटना से अनुरोध किया गया कि वरिष्ठ आरजेएशिएन्स के साथ मंथली बैठक कर उनके अंदर के अकेलेपन को दूर कर उत्साह भरने में मददगार बनें। इसे अन्य स्थानों पर भी लागू किया जाएगा।
आरजेएस पीबीएच के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि सकारात्मक वर्ष 2024-25 में पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस)जनाकांक्षाओं और सकारात्मक आंदोलन के बीच सेतु का काम करेगा ताकि विश्व में सकारात्मक माहौल बने।
आज विश्व कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है। पीएएस के वाद-संवाद में नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ध्यान दिलाया जाएगा। 
इन सब घटनाओं का दस्तावेजीकरण डिजिटल मोड़ में यूट्यूब पर और प्रिंट में न्यूजलेटर तथा पुस्तक में दर्ज किया जाएगा।
आगामी गणतंत्र दिवस और 
प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में 19 जनवरी 2025 को भारत-वंदन वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम से पूर्व संवाददाता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन में 200 आरजेसियंस के बीच 200 पृष्ठों का "अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय ग्रंथ 04" नामक पुस्तक और पोस्टर का विमोचन होगा।
पाॅजिटिव मीडिया पीएएस में सकारात्मक आंदोलन की प्रमुख बातों पर पब्लिक की प्रतिक्रिया यूट्यूब पर अपलोड कर दुनिया तक पहुचाई जाएगी ताकि विश्व में सकारात्मक बदलाव संभव हो। 

                                                                                                                                  
                                                                                                                                                                     आकांक्षा 
                                                                                                                                                               हेड क्रिएटिव टीम 
                                                                                                                                                              आरजेएस पीबीएच 
                                                                                                                                                                 8368626368



 






प्रेस विज्ञप्ति 5/10/2024


हार्वे बाल की स्मृति में आरजेएस पीबीएच द्वारा विश्व मुस्कान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.

"मुझको ऐसा दुल्हा देना भोला-भंडारी" कविता से कीर्ति काले ने हास्य का समां बांधा.

कुलदीप राय और सत्येंद्र -सुमन त्यागी की युगल जोड़ी ने आरजेसियंस को खुब हंसाया.

नई दिल्ली। राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन व संचालन में विश्व मुस्कान दिवस पर 268 वां कार्यक्रम शुक्रवार 4 अक्टूबर 2024 को मनाया गया।
कार्यक्रम के सह आयोजक और पॉजिटिव एम्बेसडर सत्येंद्र त्यागी और सुमन त्यागी ने हास्य नमस्कार और प्रभु स्मरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद उन्होंने गीता पाठ का संदेश दिया । विश्व मुस्कान दिवस पर उन्होंने अपनी हास्य प्रस्तुति करते हुए कहा कि दिन में  खाना खाएं आधा, पानी दुगना ,योग तिगुणा और हंसिए- मुस्कुराइए चार गुना । एक,दो, तीन ,चार, दिन में हंसें बार-बार। इस तरह के हास्य संदेश के साथ जुगल जोड़ी ने सभी अतिथियों मुख्य अतिथि कवयित्री कीर्ति काले और मुख्य वक्ता लाफ्टर एंबेसडर कुलदीप राय सहित धन्यवाद ज्ञापन के लिए उपस्थित वरिष्ठ ओबैसिटी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रीती त्यागी का स्वागत किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रख्यात कवयित्री और लेखिका कीर्ति काले ने मुस्कान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें मुस्कुराहट को जीवन में अपनाना चाहिए ।आरजेएस पीबीएच की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था लंबे समय से विश्व स्तर पर सकारात्मक संदेश दे रही है, जिसकी आज समाज को बेहद आवश्यकता है।  पति में आजकल की लड़कियां क्या देखती हैं ,इसपर उन्होंने हास्य कविता प्रस्तुत की - "मुझको ऐसा दूल्हा देना भोला भंडारी,
पत्नी सेवा की लगी हो जिसको बीमारी।"
इस अवसर पर आरजेएस पीबीएच के पूर्व कार्यक्रम में प्रस्तुत कविता-पाठ की विडियो टेक्निकल टीम ने साझा किया।
मुख्य वक्ता लाफ्टर एंबेसडर कुलदीप राय ने कहा कि वर्ल्ड स्माइल डे के संस्थापक हार्वे  बाल जो एक आर्टिस्ट थे ,ने 1963 में स्माइली चित्र बनाया था- एक गोल हंसता हुआ चेहरा ,जिसमें दो आंखें और मुस्कुराते होंठ थे।
 श्री राय ने वेबिनार में प्रतिभागियों के साथ वही आकृति एक उंगली आकाश में घूमाकर हंसते हुए बनवाई। 
फिर लाफ्टर एंबेसडर कुलदीप राय ने स्माइली लाफ्टर करवाया। होठों के एक तरफ अंगूठा और दूसरी तरफ उसके साथ वाली उंगली रखकर बिग स्माइल करके हंसना बताया ।उन्होंने बताया कि मुस्कुराने से दयालुता , सद्भावना और सकारात्मकता बढ़ती है ।जब हम सकारात्मक होंगे तभी तो शांति के बारे में सोचेंगे और हमारे रिश्तो में सुधार होंगे ,अजनबियों से दूरी कम होगी। 
उन्होंने इस साल की थीम "दयालुता का कार्य करें एक व्यक्ति को मुस्कुराने में मदद करें" पर आधारित एक गाना भी गया - किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार..... आरजेएस पीबीएच के अतिथि संपादक राजेंद्र सिंह कुशवाहा के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने नसों को खोलने के लिए , टैपिंग एक्सरसाइज करके दिखाए और  हंसने का तरीका भी बताया ।पहले 
छोटी हंसी, फिर बिग हंसी । टैपिंग से नसों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है ।बीपी कम होता है और शुगर नॉर्मल हो जाती है ।


                                                                                                                                                                 
                                                                                                                                                                     आकांक्षा 
                                                                                                                                                               हेड क्रिएटिव टीम 
                                                                                                                                                              आरजेएस पीबीएच 
                                                                                                                                                                 8368626368



                                                 






 प्रेस विज्ञप्ति 4/10/2024


आरजेसियंस द्वारा नवरात्रि व दशहरा पर्व का हुआ शुभारंभ ,विजयादशमी पर होगा समापन.

ब्रह्माकुमारीज जमशेदपुर ,आरजेएस युवा टोली, पटना और ऑस्ट्रेलिया की लेक्चरर ने असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया 

नई दिल्ली। राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया का  3 अक्टूबर2024 को संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन और संचालन में भारत-वंदन वसुधैव कुटुम्बकम् के विश्व संदेश के साथ असत्य पर सत्य का विजयोत्सव : नवरात्रि व दशहरा पर्व उत्सव प्रारंभ हुआ। 
कार्यक्रम की रूपरेखा व संरचना आरजेएस युवा टोली, पटना के साधक ओमप्रकाश ने तैयार की।
आरजेएस पीबीएच सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन में आस्ट्रेलिया सहित देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु जुड़े। कार्यक्रम में श्लोक सुविचार और स्वागत भाषण अभीप्सा स्पेशल स्कूल, पटना के प्रिंसिपल वैभव भारद्वाज ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रैना इंफोटेक, राजेन्द्र नगर पटना के निदेशक व फैकल्टी दिलिप वर्मा ने किया।
आरजेएस पीबीएच परिवार की ओर से गांधी -शास्त्री जयंती पर उनकी स्मृति को गांधी मार्ग के संपादक मनोज झा ने नमन् किया।

मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी , यूनिवर्सल पीस पैलेस ब्रह्मकुमारीज जमशेदपुर और झारखंड स्थित कोल्हान क्षेत्र, ब्रह्मकुमारीज संस्थान की कोऑर्डिनेटर ने आरजेएस पीबीएच वेबिनार में कहा कि देवताओं की रक्षा के लिए मां दुर्गा ने असुर का संहार किया। वो शक्ति दायिनी हैं। आज भी समाज में नारी में आध्यात्मिक सशक्तिकरण चाहिए। किस कार्य के लिए परमात्मा ने हमें दुनिया में भेजा है हम आत्म परिवर्तन कर विश्व में बदलाव ला सकते हैं ।अगर हमारे दृष्टिकोण सकारात्मक होंगे तो हमारे बोल और व्यवहार भी ऊंचे होंगे ।हम बदलेंगे तो जग बदलेगा। 
नवरात्रि व दशहरा पर्व हमारे मन और शरीर की शुद्धि का अवसर है। उन्होंने व्रत-उपवास का महत्व  और स्वस्थ-स्वच्छ खान-पान व अच्छी नींद से मन की शांति का उपाय बताया।

मुख्य वक्ता आरजेएस युवा टोली ,पटना के साधक पचासी वर्षीय ओमप्रकाश ने "असत्य पर सत्य का विजयोत्सव" विषय पर माता के नौ रूपों का वर्णन पीपीटी से प्रस्तुत किया जो बहुत ही प्रेरक था। इन नौ रूपों में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री शामिल हैं।उन्होंने नवरात्रि व दशहरा पर्व में नकारा शक्तियों को सकारा बनाने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर से आरजेएस पीबीएच का ये अभियान शुरू हो गया है और 12 अक्टूबर को "नकारात्मकता पर सकारात्मकता का विजयोत्सव: विजयादशमी विषय पर सायं 5 बजे वेबिनार किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आस्ट्रेलिया से जुड़ी लेक्चरर और लेखिका डा.श्वेता गोयल ने कहा कि आरजेएस पीबीएच भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि वो अपने पैरेंट्स व सुपुत्र के साथ ग्यारह अगस्त को आरजेएस पीबीएच के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत-वंदन वसुधैव कुटुम्बकम कार्यक्रम में आई और हमें बहुत अच्छा लगा। 
नवरात्रि की चर्चा करते हुए कहा कि ये पर्व आंतरिक शक्ति को पहचानने का एक अवसर है। दशहरा हमें समर्पण, धैर्य और सत्य के बल पर कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

                                                                                               
                                                                                                                                                                      आकांक्षा 
                                                                                                                                                              हेड, क्रिएटिव टीम 
                                                                                                                                                             आरजेएस पीबीएच 
                                                                                                                                                                 8368626368




 












प्रेस विज्ञप्ति 29/09/2024

आरजेएस पीबीएच का विश्व हृदय दिवस पर 266वां कार्यक्रम में चार मैनिफेस्टो वारियर्स सम्मानित

 



प्रेस विज्ञप्ति 21/09/2024


स्वच्छता पखवारा और वर्ल्ड फूड इंडिया के अवसर पर आरजेएस पीबीएच का प्रभात नमकीन आरडी फूड प्रोडक्ट्स की फ्रैक्टरी में दौरा.


पाॅजिटिव मीडिया   ने सकारात्मक भारतीय व्यक्तित्व लक्ष्मण प्रसाद की सक्सेस स्टोरी‌ प्रस्तुत की.


ग्रेटर नोएडा/ दिल्ली - स्वच्छता पखवारा और भारतमंडपम में 22 सितंबर तक चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में विजिट करने के बाद 21 सितंबर 2024 को एक ऐसी सेल्फ मेड शख्सियत की कहानी पाॅजिटिव मीडिया के दर्शकों के सामने आ गई जो तमाम युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। 

राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच)

परिवार के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रीयल एरिया में अवस्थित प्रभात नमकीन,आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक लक्ष्मण प्रसाद और उनके सुपुत्र रवि और प्रभात से मुलाकात की। फिर शुरू हुआ फैक्ट्री का दौरा। इसमें आरजेएस पीबीएच न्यूज़ लेटर के अतिथि संपादक राजेंद्र सिंह कुशवाहा और विशेष तौर पर वर्ल्ड फूड इंडिया भरतमंडपम में निफ्टेम स्टाॅल के एक प्रदर्शक कूक सफारी के निदेशक मार्केटिंग चैतन्य छबि ने अपने अंदाज में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रकट किए।पाॅजिटिव मीडिया फैमिली ने पाया कि फैक्ट्री में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है। नमकीन के राॅ मैटेरियल से फाइनल प्रोडक्ट्स बनने और पैकेजिंग तक ह्यूमन टच नहीं के बराबर है। फूड प्रोसेसिंग की अत्याधुनिक मशीनों से लैस है प्रभात नमकीन की फैक्ट्री। 

मीडियाकर्मी उदय कुमार मन्ना को प्रभात नमकीन,आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक लक्ष्मण प्रसाद ने सफल उद्यमी बनने की कहानी साझा की। आइए जानते हैं, उनके फर्श से अर्श तक पहुंचने कहानी- एक सफल उद्यमी और एक सफल ब्रांड के मालिक की जुबानी।

लक्ष्मण प्रसाद ने रांची काॅलेज झारखंड से काॅमर्स में  ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली में 5 साल नौकरी की। वो बताते हैं कि माताजी का बचपन में ही ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। पिताजी ने हमें शिक्षा का महत्व बताया और सोच बड़ी रखने का संस्कार दिया।

लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि  मेरी शादी हो चुकी थी और बच्चे भी थे ।ऐसी स्थिति में शायद ही कोई जोखिम लेता है।

लेकिन उनका सपना बड़ा था। बड़ा बिजनेस करने का और न केवल स्वयं का रोजगार करने का बल्कि कई और परिवारों का भरण-पोषण करने का। क्योंकि देश में फैली बेरोज़गारी देखकर उन्हें बहुत दु:ख होता था।

इसलिए नौकरी छोड़कर कम लागत में नमकीन का छोटा सा कारोबार दो कारीगरों से शुरू किए और स्वयं मार्केटिंग करने लगे। लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि इस काम में उन्हें पूरे परिवार का सहयोग मिला और उन्होंने सफल होने के लिए जान लगा दी। वो बताते हैं कि 

 कुरकुरे पन ने उनके नमकीन आइटम की मांग बढ़ा दी।

उन्होंने पहले अपने नमकीन प्रोडक्ट को खिलाकर टेस्ट करवाया और इस तरह से सारे स्टोर वालों ने उनका माल अपने स्टोर में रखना शुरू कर दिया।इस तरह सेल बढ़ती गई और उन्होंने रेट भी और प्रोडक्ट्स और कंपनियों के कॉपरेटिव में सही रखा। धीरे-धीरे नई मशीनों और नई तकनीक से 

अच्छी क्वालिटी के उत्पादन करने लगे। वो बताते हैं कि 

प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता पर हम कड़ी निगरानी रखते हैं क्योंकि यह उपभोग की वस्तुएं हैं और हम किसी भी कीमत पर अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं कर सकते । नाश्ते की वस्तुओं के उत्पादन के लिए  गुणवत्ता सामग्री जैसे तेल, घी ,बेसन, मैदा आदि का नमकीन के उत्पादन में हाइजेनिक तरीके से उपयोग किया जाता है। वो बताते हैं कि आज हमारे 70 से 80 प्रोडक्ट्स बाजार में है और लगभग सौ कारीगरों और कर्मचारियों की टीम बनाई है। हम दीपावली के अवसर पर नये-नये उत्पाद लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। हमने लक्ष्मण प्रसाद के जज्बे को सलाम किया और जयहिंदजयभारत सकारात्मक के साथ संवाद को संपन्न किया। आशा है पाॅजिटिव मीडिया के युवा साथियों को ये सच्ची कहानी पसंद आएगी।

जल्दी ही नए व्यक्तित्व की नई सक्सेस स्टोरी‌ के साथ हाजिर होंगे,तब तक के लिए नमस्कार।


आकांक्षा 

हेड क्रिएटिव टीम 

आरजेएस पीबीएच 

8368626368.



Click on below link to watch  :

https://youtu.be/fmfPqp7A1EQ?si=DQwPzgk9s9C2g9rg

 








प्रेस विज्ञप्ति 22/09/2024.


विश्व शांति दिवस पर आरजेएस पीबीएच कार्यक्रम का 263 वां अंक प्रस्तुत हुआ।


शांति के लिये तनाव - चिंता- अवसाद मुक्त जीवन जरूरी -दीदेवार.


मैनिफेस्टो लागू करने वाले चार सकारात्मक व्यक्तित्वों को 29 सितंबर को मिलेगा सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन.


नई दिल्ली।आज आरजेएस पीबीएच द्वारा अपने 263 वें कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति दिवस 21 सितंबर के उपलक्ष्य में भारत-वंदन वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को मजबूत करने के लिये "शांति के लिये तनाव - चिंता- अवसाद मुक्त जीवन " विषय पर परिचर्चा आयोजित की गईं । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व सह-आयोजक सुरजीत सिंह दीदेवार जी ने कहा कि देवता देने वाले को कहते हैं । बच्चों में अवसाद के लिये माता पिता को जो वो बन नहीं सके अपनी इच्छा पूर्ति बच्चों से चाहते है, उस इच्छा को ठहराया । बच्चों की क्षमता के अनुसार ही पढ़ाई लिखाई और कार्य कराना चाहिये । अपनी इच्छा बच्चों पर थोपने से बच्चा अवसाद में चला जाता है । आदमी आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण से अपने आप को असफल मानता है । हमें जो मिला है जो पास में है उसी से खुश रहकरऔर आगे तरक्की करने के विषय में सोचना चाहिये । उन्होंने कहा कि क्या आप बलशाली हाथी से तुलना करते हैं ? इसलिए अपने लोगों के साथ सह्दय व्यवहार रखना चाहिए। कार्यक्रम में एडवोकेट सुदीप साहू इसहाक खान, दुर्गादास आजाद, सत्येंद्र त्यागी,मुन्नी कुमारी आदि सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। लोगों ने ऑनलाइन लाॅटरी पर चिंता प्रकट की । लॉटरी खिलाने वाला कभी घाटे में नहीं रहता है । लॉटरी खेलने वाले ही घाटे में रहते हैं । बच्चों के डिप्रेशन का हल प्रस्तुत हुआ। दीदेवार जीवन ज्योति के संस्थापक सुरजीत सिंह दीदेवार जीवन को सुधारने को पर जोर देते हैं । आरजेएस पीबीएच संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने कार्यक्रम का संचालन और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया तथा आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी । 

पूरा कार्यक्रम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

https://www.youtube.com/live/lqpWohF2Ibo?si=HUsMZPsLZazElct6

दिनांक 29 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे दिल्ली के आइटीओ स्थित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर संस्कार भारती सभागार में दीप माथुर विश्व हृदय दिवस पर "सकारात्मक मन की शक्ति: दिल से दिल तक " कार्यक्रम को ऑर्गेनाइज करेंगे। कार्यक्रम में आरजेएस पीबीएच न्यूज़ लेटर-सितंबर का लोकार्पण होगा। सकारात्मक मैनिफेस्टो वर्ष(2024-25)अवार्ड समिति के प्रफुल्ल डी शेठ ने फोन पर बताया कि अपने-अपने प्वाइंट के मैनिफेस्टो को लागू करने के लिए चौधरी इंद्राज सिंह सैनी(वेबसाइट), राजेन्द्र सिंह कुशवाहा(न्यूज़ लेटर) लक्ष्मण प्रसाद(ग्रंथ 04) और सत्येंद्र -सुमन त्यागी (ग्रंथ 04) को सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन प्रदान किया जाएगा। 

 मंगलवार 24 सितंबर को डा. मुन्नी कुमारी 

बेटी दिवस पर और शुक्रवार 27 सितंबर को राजेन्द्र सिंह कुशवाहा विश्व पर्यटन दिवस पर सायं 5 वेबिनार को-ऑर्गेनाइज करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये टेक्नीकल टीम का विशेष धन्यवाद किया गया। 


आकांक्षा 

हेड क्रिएटिव टीम 

आरजेएस पीबीएच 

8368626368.



Click on below link to watch the webinar :

https://www.youtube.com/live/lqpWohF2Ibo?si=1Zyq34mQUxIptwdM

Author Name

RJS-PBH

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.