उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने कराया लड्डू गोपाल जी को स्नान।
पूर्वी दिल्ली।श्री हनुमान मंदिर (रजि) समिति, ई-3, गली नं 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली में उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त श्री राहुल अलवाल ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर में अर्द्धरात्रि पर आकर श्री लड्डू गोपाल रुपी भगवान श्री कृष्ण का दूध,दही, गंगाजल,शहद, शर्करा,इत्र,गुलाब जल आदि से स्नान करवाया।
मंदिर समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया,कि श्री अलवाल ने इसके उपरांत भगवान श्री कृष्ण का पौशाक पहनाकर श्रृंगार किया , तत्पश्चात वे महाआरती व प्रसाद वितरण में भी वो अपनी टीम के साथ शामिल रहे।इस अवसर पर श्री अलवाल ने कहा, कि मेरा सौभाग्य है,कि इतने प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मनाएं जा रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुझे अपने हाथों से सारा कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि इतना सुन्दर, शांतिपूर्वक व भक्तों को नियमबद्ध तरीके से झांकियों के दर्शन कराने में वालियंटर्स की भूमिका भी सराहनीय है।
मंदिर समिति की और से डीसीपी राहुल अलवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर लोमेश त्यागी, परशुराम रावत,जितेन्द्र उपाध्याय, उमाकांत पंकज गुप्ता, हेमंत अवस्थी चिंटू, तनुज सोलंकी, मोहित गुप्ता,सूरज भोला, जोगेंद्र आदि मौजूद थे।
Post a Comment