जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
दिल्ली : ( आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) जीबी पंत अस्पताल परिसर स्थित सभागार में  जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अस्पताल के सभी विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों की कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित हुए और नव-निर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अस्पताल प्रशासन एवं चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी वरिष्ठ कर्मचारियों व कर्मचारी यूनियन के पूर्व सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
*इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन द्वारा श्री किशोर राणा को चेयरमैन के पद पर नामांकित किया गया।*

*नव-निर्वाचित कार्यकारिणी 2026-28*
1.  *श्री नरेश कुमार* - प्रधान
2.  *श्री नितिन चौधरी* - महासचिव
3.  *श्रीमती दीपा अरोड़ा* - उप-प्रधान
4.  *श्री रामप्रवेश राय* - उप-प्रधान
5.  *श्रीमती दिव्या शर्मा* - संयुक्त सचिव
6.  *श्री गजेंद्र सिंह* - संयुक्त सचिव
7.  *श्री जीवन सिंह नेगी* - कोषाध्यक्ष
8.  *श्री जगबीर सिंह* - संयुक्त प्रचार सचिव

समारोह को संबोधित करते हुए अस्पताल के *माननीय चिकित्सा अधीक्षक महोदय* ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए यूनियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल प्रशासन यूनियन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

नव-निर्वाचित प्रधान श्री नरेश कुमार एवं महासचिव श्री नितिन चौधरी ने भी अपने संबोधन में कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा अस्पताल के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
अंत में सभी उपस्थित जनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

RJS-PBH

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.