श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों जोरों पर।
पूर्वी दिल्ली (सं.) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति, ई-3, गली नं 6 ब्रह्मपुरी दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया,कि आगामी 29 जुलाई बुधवार को मंदिर प्रांगण में प्रातः 8.30 बजे से श्री बालाजी महाराज की कृपा से परमपूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन पंडित श्री रामगोपाल शर्मा जी महाराज (अलवर वाले), पंडित ताराचंद जी महाराज पालम वाले व पंडित मुरारीलाल सारस्वत जी गुरु महाराज रबडी वालो का भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर के परमपूज्य महंत रहे ब्रह्मलीन सतीश भाई जी को आसन पर विराजमान कर मंदिर प्रांगण में गुरु पंरपरा का निर्वहन किया जाएगा।श्री शर्मा ने बताया,कि तत्पश्चात गुरु महाराज का पूजन,संगीतमय गुरुमंत्र जाप,प्रसादम व भंडारा वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के लोमेश त्यागी, उमाकांत पंकज गुप्ता, सत्यनारायण बंसल, यशपाल परशुराम रावत,हेमंत अवस्थी चिंटू, हिमांशु सेन, जितेन्द्र उपाध्याय,पदम भार्गव मामा, मोहित गुप्ता, तुषार राजपूत आदि द्वारा तैयारियां जोरों पर है।पूरे मंदिर परिसर को दूधिया रोशनी से नहलाया जाएगा।
RJS POSITIVE MEDIA
8368626368
Post a Comment