मोक्ष शव वाहन की बड़ी बस निगम बोध घाट को भेंट की।

मोक्ष शव वाहन की बड़ी बस निगम बोध घाट को भेंट की।
नई दिल्ली। प्राचीन निगम बोध घाट में मृतक के शव को ससम्मान लाने के लिए प्रबुद्ध समाजसेवी श्री अजय गुप्ता ने अपने पूर्वजों श्री रामेश्वर दास -श्री फूलचंद ठेकेदार की पावन स्मृति में एक मोक्ष शव वाहन निगम बोध घाट संचालन समिति को दान स्वरूप भेट की।इस अवसर पर निगम बोध घाट, जमना बाजार, दिल्ली की देखरेख में लगी 125 वर्ष पुरानी बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी.)के महामंत्री एवं चांदनी चौक के कर्मठ निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा, कि जीते जी तो मानव सेवा के लिए मनुष्य हर संभव सेवा करता है, लेकिन मरणोपरांत शव को परिजनों के साथ ससम्मान घाट तक लाने की सोच,वास्तव में माता-पिता के महान संस्कारों को दर्शाती है। श्री गुप्ता ने कहा,कि श्री अजय गुप्ता के इस सेवा भाव को देखते हुए इनके पूर्वज भी आज इनके महान कार्य पर स्वर्ग से पुष्प वर्षा कर आशीष दे रहे होंगे।इस पावन अवसर पर भाजपा चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, विधायक अशोक गोयल देवराहा, निगम पार्षदा रेनू अग्रवाल सहित प्रधान श्री संजय सिंघल, विशाल मिश्रा, अवधेश शर्मा आदि मौजूद थे।
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

RJS-PBH

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.