Latest Post

प्रकृति संरक्षण, नवरात्र व शाकाहार और बाल उत्सव रामलीला पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में मंथन व नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि 
दिल्ली की धार्मिक बाल उत्सव रामलीला में शहीदों व प्रकृति संरक्षण पर भी होगा संदेश 

श्रीदेवोत्थान सेवा समिति का दिल्ली से 5,366 लावारिस अस्थि कलशों के साथ 26वीं विसर्जन यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना 

नई दिल्ली,
पितृपक्ष के समापन, वन्यजीव सप्ताह की पूर्णता और शारदीय नवरात्र तथा रामलीला के शुभारंभ के अवसर पर आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पाॅजिटिव के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में भारत, मॉरीशस और ब्रिटेन के चिंतकों ने पर्यावरण संरक्षण, नवरात्रि व सात्विक जीवनशैली और श्रीराम -जानकी के मानवीय मूल्यों की समाज में पुनर्स्थापना का आह्वान किया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों और अनुष्ठानों की सार्थकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित रहने में नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदार आचरण अपनाने में है।
आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के 666वें अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन प्रकृति, श्रद्धा, शक्ति और श्रीराम-जानकी की मर्यादा: आश्विन मास के संस्कारों की त्रिवेणी विषय पर किया गया। आरजेएस साधक डा. ओमप्रकाश के दस दिवसीय आद्यशक्ति की आराधना और श्री राम -जानकी की मर्यादा के महत्व पर विडियो संदेश को प्रसारित किया जाएगा।
 कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी गई और पितृपक्ष में श्रीदेवोत्थान सेवा समिति का दिल्ली से 5,366 लावारिस अस्थि कलशों के साथ 26वीं विसर्जन यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना होने की जानकारी दी गई।
 कार्यक्रम में रामायण सेंटर, मॉरीशस की अध्यक्ष डॉ. विनोद बाला अरुण , इंडियन वेजिटेरियन एंड विगन सोसाइटी के संस्थापक और पॉजिटिव मीडिया यूके शाखा के प्रमुख नितिन मेहता (एमबीई), प्रकृति भक्त फाउंडेशन के संस्थापक और धार्मिक बाल उत्सव ट्रस्ट, दिल्ली के संरक्षक राजेश शर्मा , ब्रह्माकुमारीज डेरावल नगर, दिल्ली की प्रेरक वक्ता बीके लता बहन और मॉरीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्रालय के उप मुख्य अध्यापक व बहुभाषी लेखक डॉ. सोमदत्त काशीनाथ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए प्रकृति भक्त फाउंडेशन के संस्थापक और धार्मिक बाल उत्सव ट्रस्ट, दिल्ली के संरक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक द्वारका सेक्टर 14 स्थित जनसभा ग्राउंड में एक विशेष रामलीला का मंचन किया जाएगा। यह रामलीला देश के अमर शहीदों की स्मृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समर्पित होगी, जिसमें वृक्षारोपण और स्वच्छता से जुड़े विचार प्रसारित किए जाएंगे। वन्यजीव सप्ताह के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मनुष्यों ने वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास उजाड़ दिए हैं, जिससे पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ा है। उन्होंने धरती के सभी प्राणियों के प्रति सह-अस्तित्व और करुणा की भावना रखने की अपील की।
लंदन से जुड़े इंडियन वेजिटेरियन एंड विगन सोसाइटी के संस्थापक और आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच,लंदन,यूके शाखा के मानद प्रभारी नितिन मेहता (एमबीई) ने बताया कि आगामी जनवरी माह में गणतंत्र व प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस पीबीएच का दिल्ली से एक विश्व व्यापी "शाकाहार और जीव-दया अभियान" प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को मांसाहार त्यागने का संकल्प दिलाया जाएगा और आगे चलकर दूध उत्पादों से परे विगन जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीव-दया भारत का विश्व को दिया गया सबसे बड़ा संदेश है और जलवायु संकट के दौर में प्रकृति के अनुकूल आहार अपनाना अनिवार्य हो चुका है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं रामायण सेंटर, मॉरीशस की अध्यक्ष डॉ. विनोद बाला अरुण ने कहा कि भारतीय त्योहार केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि वे प्रकृति और ऋतु परिवर्तन के साथ मानव जीवन के गहरे संतुलन का माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि भारत और मॉरीशस के मौसम में विपरीत स्थिति होने के बावजूद प्रवासी समाज में पर्वों की आस्था समान रूप से जीवंत है। नवरात्र के प्रतीकों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि मां काली शक्ति और शारीरिक सामर्थ्य की, मां लक्ष्मी साधन और समृद्धि की, तथा मां सरस्वती विवेक और विद्या की अधिष्ठात्री हैं। डॉ.विनोद बाला अरुण ने जानकारी दी कि मॉरीशस में रामायण सेंटर विजयादशमी पर अखंड रामायण पाठ और सांस्कृतिक मंचन के जरिए नई पीढ़ी को मर्यादा और त्याग के मूल्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
मॉरीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्रालय के उप मुख्य अध्यापक व बहुभाषी लेखक डॉ. सोमदत्त काशीनाथ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि भारतीय परंपरा में प्रकृति को माता का दर्जा दिया गया है। अथर्ववेद के पृथ्वी सूक्त का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी हमारी माता है तो नदियों को प्रदूषण से बचाना और वनों का संरक्षण करना हमारा बुनियादी दायित्व है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में देवी की आराधना तब तक अधूरी है जब तक समाज में महिलाओं को वास्तविक सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और समान अवसर न मिलें। डॉ. काशीनाथ ने दैनिक जीवन में प्रकृति संरक्षण, विवेकपूर्ण श्रद्धा, नारी सम्मान और श्रीराम-जानकी के मर्यादापूर्ण आदर्शों को अपनाने के चार संकल्प प्रस्तुत किए।
मुख्य वक्ता के रूप में जुड़ीं ब्रह्माकुमारीज डेरावल नगर, दिल्ली की प्रेरक वक्ता बीके लता बहन ने कहा कि श्रद्धा केवल देहावसान के बाद की रस्मों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवित अवस्था में माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करना ही सच्ची श्रद्धा है। सात्विक आहार की महत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भोजन बनाते समय ईश्वरीय स्मृति और सकारात्मक मंशा का भाव ही अन्न को प्रसाद का स्वरूप देता है। उन्होंने श्रीराम के विभिन्न दार्शनिक स्वरूपों की व्याख्या करते हुए कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम न बने, बल्कि उसके माध्यम से आंतरिक विकारों और बुराइयों रूपी रावण को समाप्त कर मर्यादा का पालन करने का संस्कार विकसित होना चाहिए।
उत्तराखंड से जुड़े पीतांबर मनोज ने हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण का प्रत्यक्ष अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले दो दशकों में जंगलों में तितलियों और पक्षियों की संख्या में चिंताजनक गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपभोगवादी संस्कृति ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है, जबकि पारंपरिक ज्ञान और आयुर्वेद प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीने की राह दिखाते हैं।
कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह कुशवाहा ,बिंदा मन्ना, सुनील कुमार सिंह,स्वीटी पॉल, अमृता घई, इशहाक खान , आकांक्षा , पीतांबर मनोज,बीके, मयंक राज आदि शामिल हुए।

पॉजिटिव मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि पटना से डॉ. ओमप्रकाश के नेतृत्व में नवरात्र और रामलीला के संदेशों को लेकर 10 दिवसीय वीडियो श्रृंखला चलाई जाएगी। उन्होंने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर चलाए जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान और श्रीदेवोत्थान सेवा समिति द्वारा विजय शर्मा के नेतृत्व में 5,366 लावारिस अस्थि कलशों को हरिद्वार ले जाने वाली 26वीं विसर्जन यात्रा का भी ब्योरा दिया। कार्यक्रम के अंत में मन्ना ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की सूचना का उल्लेख करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अंतरराष्ट्रीय विमर्श की संपूर्ण कार्यवाही 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर जारी होने वाले मासिक न्यूजलेटर में प्रकाशित की जाएगी।

आरजेएस पीबीएच 
8368626368

Durga Puja 2026 at Ramakrishna Mission New Delhi.
May we overcome our inner weaknesses and violent tendencies to become noble and ideal human beings – Swami Sarvalokananda

New Delhi.  Preparations for this year's Durga Puja have begun across the country. Swami Sarvalokananda, Secretary of Ramakrishna Mission, New Delhi, shared with Positive Media the history and special features of Durga Puja at the Mission.

He said that at the New Delhi centre, Devi Jagran and Durga Puja have been started in a very grand, sattvic and scripturally authentic manner since the year 2023. Earlier, puja was performed only with a picture (photo) on Ashtami day. At the Mission, the puja will begin on Durga Shashti on 16th October and continue till Vijayadashami.
*Sattvikta and Devotion:* Here, puja is performed on Saptami, Ashtami and Navami, and Visarjan on Dashami. Instead of external show and ostentation, emphasis is laid on inner devotion, simplicity and observance of scriptural methods.

*The True Spirit and 'Theme' of Durga Puja*
*True Objective:* The fundamental purpose of worshipping Maa Durga is that we become good human beings and ideal citizens. Our inner evil tendencies (vices) should end and our hearts should be filled with noble thoughts.

*'Demons' of the Modern Age:* Referring to the slaying of Mahishasura by Maa Durga, he said that in today's times, evils are hidden within people in the form of evil tendencies and negative thoughts. Therefore, puja should not be merely for feasting or pomp and show, but for self-improvement and awakening inner devotion.

*Significance of Navratri and Various Forms*

*Nine Forms of the Mother:* A devotee is not satisfied with one form, he wants to worship the Mother in various forms. That is why in Sanatan Dharma there is a tradition of worshipping many forms of God.

*Primacy of Inner Feeling:* Whether a person observes a fast, takes fruits or offers sattvic or rajasic bhog, the most important thing is whether true devotion towards the Mother is awakening in his heart or not.

*Message for Youth and Society*

*Swami Vivekananda's Prayer:* Youth should adopt the spirit of Swami Vivekananda, who prayed to Maa Jagadamba that his weakness and cowardice be removed and that he become a true 'Man'.

*Need for Sanskar:* Expressing concern over the growing violence and weakness in society and among youth today, he said that instead of putting children only in the race for marks or jobs, parents should teach them good sanskar, spirit of service and to become noble human beings.

*Tradition of Puja at Various Centres of Ramakrishna Mission*

*Two Types of Methods:* At some centres (like Bengal and some main branches) puja is performed elaborately from Saptami to Dashami by making an idol, while at most centres in India and abroad, puja is performed with a photo on Ashtami day itself.

*Appeal to Devotees:* In the end, he urged all devotees to pray that Maa may remove the weaknesses of our minds and violent feelings and make us noble and ideal human beings.

Two books, G-6, from RJS PBH's Positive Media House were presented to the library of Ramakrishna Mission.

Watch: YouTube Link
https://youtu.be/fBbZt1G_wjA?si=cposOakErf6rNX5w

दुर्गा पूजा 2026: 
मन की दुर्बलताओं और हिंसा भाव को दूर कर हम एक नेक और आदर्श इंसान बनें- स्वामी सर्वलोकानंद 

नई दिल्ली। देशभर में इस साल की दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामकृष्ण मिशन,नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद ने पाॅजिटिव मीडिया को मिशन की दुर्गा पूजा का इतिहास व विशेषता बताई। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित केंद्र में वर्ष 2023 से देवी जागरण और दुर्गा पूजा की शुरुआत बहुत ही भव्य, सात्विक एवं शास्त्रसम्मत रीति से की गई। इससे पहले केवल अष्टमी के दिन चित्र (फोटो) में पूजा होती थी। मिशन में 16 अक्टूबर को दुर्गा षष्ठी से पूजा शुरू होकर विजयादशमी तक चलेगी।
सात्विकता और भक्ति : यहाँ सप्तमी, अष्टमी और नवमी को पूजा तथा दशमी को विसर्जन होता है। पूजा में बाहरी दिखावे और आडंबर के बजाय आंतरिक भक्ति, सरलता और शास्त्रोक्त विधियों के पालन पर जोर दिया जाता है।
 दुर्गा पूजा का वास्तविक भाव व 'थीम'
सच्चा उद्देश्य : माँ दुर्गा की पूजा का मूल उद्देश्य यही है कि हम अच्छे मनुष्य और आदर्श नागरिक बनें। हमारे भीतर की कुप्रवृत्तियाँ (दुर्गुण) समाप्त हों और हृदय श्रेष्ठ विचारों से भर जाए।
आधुनिक युग के 'राक्षस' : माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में बुराइयाँ लोगों के भीतर कुप्रवृत्तियों और नकारात्मक विचारों के रूप में छिपी हैं। इसलिए पूजा मात्र खान-पान या तड़क-भड़क के लिए नहीं, बल्कि आत्म-सुधार और आंतरिक भक्ति भाव जागृत करने के लिए होनी चाहिए ।
 नवरात्र एवं विभिन्न रूपों की महत्ता
माँ के नौ रूप : भक्त किसी एक रूप से संतुष्ट नहीं होता, वह माँ को विभिन्न स्वरूपों में पूजना चाहता है। इसी कारण सनातन धर्म में ईश्वर के कई रूपों की उपासना की परंपरा है।
आंतरिक भाव की प्रधानता : व्यक्ति चाहे उपवास रखे, फलाहार करे या सात्विक अथवा राजसिक भोग लगाए, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उसके हृदय में माँ के प्रति सच्चा भक्ति भाव जागृत हो रहा है या नहीं।
युवाओं और समाज के लिए संदेश
स्वामी विवेकानंद की प्रार्थना : युवाओं को स्वामी विवेकानंद के भाव को अपनाना चाहिए, जिन्होंने माँ जगदम्बा से प्रार्थना की थी कि उनकी दुर्बलता और कायरता दूर हो और वे सच्चे 'मनुष्य' बनें।
संस्कारों की आवश्यकता : आज समाज और युवाओं में बढ़ती हिंसा व दुर्बलता पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों को केवल अंक लाने या नौकरी पाने की होड़ में डालने के बजाय अच्छे संस्कार, सेवा भाव और श्रेष्ठ इंसान बनने की सीख देनी चाहिए।
 रामकृष्ण मिशन के विभिन्न केंद्रों में पूजा की परंपरा
दो प्रकार की पद्धतियाँ : कुछ केंद्रों (जैसे बंगाल और कुछ मुख्य शाखाओं) में प्रतिमा बनाकर सप्तमी से दशमी तक विस्तृत रूप से पूजा होती है, जबकि देश-विदेश के अधिकांश केंद्रों में अष्टमी के दिन फोटो में ही पूजा-अर्चना संपन्न की जाती है ।
श्रद्धालुओं से अपील : अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यही प्रार्थना करने का आग्रह किया कि माँ हमारे मन की दुर्बलताओं और हिंसा भाव को दूर कर हमें एक नेक और आदर्श इंसान बनाएँ।
रामकृष्ण मिशन की लाइब्रेरी के लिए आरजेएस पीबीएच की पाॅजिटिव मीडिया की दो पुस्तक G-6 प्रदान की गई।

उदय मन्ना 
आरजेएस पीबीएच 
8368626368.
www.rjspbh.com
E-mail: rjspositivemedia@gmail.com

How events are forging ever stronger ties between India and Israel.
----- Nitin Mehta, London UK.

As the world woke up to the news that a Flydubai airplane was subject to a terror attack on Wednesday 30th September 2026 there was relief that it had been foiled. The initial coverage in several British media was that it was a 'cockpit altercation' or a ' fight between pilots'. The plane they said was saved from crashing by a plumber, a dentist and a few others as well as the two pilots who were passengers on the plane. The first report in the Times on October 1 did not even  mention the Indian origin Pilot Smit Machahhar at all! 
This drew fierce criticism from commentators and Israeli journalists who accused the broader international media of trying to sanitize or "cover up" what Israeli authorities officially deemed an "attempted jihadist terror attack" executed by an Omani co-pilot who had undergone "Islamist radical indoctrination". This was a serious attempt to kill around 174 people on the plane. It was only after Trump, Netanyahu and Modi called captain Smit Machahhar a hero that the papers like the Guardian and the BBC acknowledged that it was the Indian pilot who had saved around 174 passengers most of whom were Israelis.
However, old habits die hard. The Guardian was back to old tricks. An article on October 2 was titled, 'Was it a suicide or terrorism'! A piece on October 3 in the Guardian called the terror attack a, 'plane incident'! The Times called it an, 'attempted terrorist attack'!.
Captain Smit was involved in a life and death struggle after being stabbed repeatedly with a Crash Axe by the co-pilot. Crash axe is usually kept in the cockpit in case of emergencies. Speaking to PM Modi Smit said that he was chanting Hanuman Chalisa during the attack and managed to unlock the cockpit. Smit grew up in the Mumbai suburb of Ghatkopar East in a Gujarati family. He had 9,750 hours of flying experience including more than 6,400 as pilot in command. He lives in Dubai with his wife and two children. As in India all over Israel Smit is being feted as a big time celebrity. India and Israel are united in a common bond celebrating lives saved from potential terrible tragedy.
Just as this terror attack has brought India and Israel closer, another event brought them together. In November 2008 Pakistan based terrorists attacked Mumbai city and the Jewish Cultural Centre. It resulted in the death of 6 Jewish people. This led to a  Counter terrorism Partnership between India and Israel which includes intelligence sharing and joint security frameworks against radical groups. It also strengthened bilateral cooperation in defense technology, homeland security and space research. PM Modi visited Israel in July 2017 and February 2026. PM Nethanyahu visited India in November 2018.
The destinies of the two nations are further strengthened by an event that took place in 1918. It is known as the battle of Haifa. On September 23, 1918, the 15th Imperial Service Cavalry Brigade captured the strategic port city of Haifa from the Ottoman Empire. The brigade was made up of brave horsemen from the Jodhpur, Mysore, and Hyderabad Lancers. Led by the Jodhpur Lancers and Major Dalpat Singh Shekhawat the troops performed a daring cavalry charge against heavily armed Ottoman and German positions. This action is remembered by historians as one of the last great cavalry charges in military history. Haifa was liberated by the Indian soldiers. Israel acknowledges this great act of valour by the Indian army. Every year around September 23, commemorative events take place in the Israeli port city of Haifa to honour the 1918 Battle of Haifa.
The Ottoman Empire was a massive powerful Islamic state that lasted more than 600 years. At its peak it controlled the Balkan peninsula, Greece, Bulgaria, Romania, Serbia, Bosnia, and parts of Hungary, reaching as far north-west as the gates of Vienna. In Asia it covered modern day Turkey,  Syria, Israel, Lebanon, Jordan and Iraq. It also covered the Caucasus region of Georgia, Azerbaijan, Armenia, alongside parts of southwestern Russia.In Africa it included  Egypt, Libya, Tunisia, and Algeria. 
The ties between the two peoples go even further back. There has been a Jewish presence in India for 2000 years. Known as Cochin Jews they have lived in Kerala and  never faced any persecution. There are also the Baghdadi Jews who live in India. They arrived during the British era from Iraq. The Bene Israel group originates from Maharashtra. They have built Synagogues and practice their faith freely.  There are also the Bnei Menashe  communities from Mizoram and Manipur in India's northeast who trace their lineage to the biblical tribe of Manasseh. Many of them are moving to Israel.
Many Jewish individuals have played a prominent role in Indian society. One of them is Lt. Gen. J. F. R. Jacob, a distinguished Baghdadi-Jewish military leader who served as a key architect of the Indian Army's victory in the 1971 Bangladesh Liberation War and later served as Governor of Goa and Punjab. David Sassoon was a prominent 19th-century philanthropist and merchant leader who helped build Bombay’s (Mumbai's) textile and trading economy. He funded and established civic infrastructure, including hospitals (such as Sassoon Hospital in Pune), schools, synagogues and libraries. The  American Jewish Committee has observed  that India stands out globally for lacking a native tradition of anti-Jewish hatred or pogroms.
Indian Jews in Israel
Approximately 85,000 Jews of Indian origin and their descendants live in Israel, forming a vibrant and successfully integrated community. The Bene Israel are the largest Indian Jewish group. Many have settled in cities like Beersheba and Ramla. Around another 40,000 Indians also live in Israel.
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu said recently that Israel enjoys tremendous support from India, a country with a population of 1.4 billion. He made the remarks during an interview with Fox News, responding to comments by US Vice President J.D. Vance who  described the US as the only powerful ally of Israel.
Smit by the way means Smile in sanskrit and all the photos of Smit show him smiling! To be able to chant Hanuman Chalisa when under a murderous attack means Smit is special! He will inspire generations to come to seek the blessings of Lord Hanuman.
Nitin Mehta
4 October 2026.

विश्व अहिंसा दिवस पर तीन महीने के अंतरराष्ट्रीय शाकाहार और वीगन जागरूकता अभियान की शुरुआत, विशेषज्ञों ने अल्ट्रा-प्रोसेस्ड भोजन और डेयरी शोषण पर जताई चिंता

नई दिल्ली.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को आरजेएस पीबीएच-आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में तीन महीने के अंतरराष्ट्रीय शाकाहार एवं वीगन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों, परिवारों और सामाजिक संगठनों के बीच संतुलित प्राकृतिक आहार, खानपान की शुद्धता और जीव-दया के प्रति चेतना जगाना है। इस अवसर पर भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और महात्मा गांधी व शास्त्री जी (2 अक्टूबर जयंती)को भी याद किया गया।
आयोजकों ने घोषणा की कि इस अभियान के तहत दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों और सामुदायिक केंद्रों में हर महीने कम से कम पांच जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को लक्षित किया जाएगा। अभियान का समापन अगले वर्ष जनवरी में 19वें प्रवासी भारतीय दिवस और 78वें गणतंत्र दिवस पखवाड़े के दौरान एक विशाल प्राकृतिक आहार संकल्प सम्मेलन के रूप में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों को मांसाहार और पशु-शोषण मुक्त आहार अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।
इस संगोष्ठी में प्रमुख सरकारी अस्पतालों के पोषण विशेषज्ञ, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा ब्रिटेन और थाईलैंड में भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। परिचर्चा में आधुनिक जीवनशैली के चलते छोटे बच्चों में पनप रही गंभीर बीमारियों, प्रसंस्कृत जंक फूड के खतरों, व्यावसायिक डेयरी उद्योग की क्रूरताओं और पर्यावरण संतुलन पर विस्तार से विचार किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बैंकॉक इंटरनेशनल वीगन अलायंस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक पॉर्नथेप श्रीनरुला (आचार्य पॉल नरूला) ने व्यावसायिक डेयरी फार्मों की आंतरिक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 42 वर्ष पूर्व बैंकॉक के पास एक बड़े डेयरी फार्म के निरीक्षण के दौरान गायों पर होने वाले अत्याचार को देखकर उन्होंने दूध और दुग्ध उत्पादों का त्याग कर दिया था। नरूला ने कहा कि व्यावसायिक लाभ के लिए मवेशियों को निरंतर कृत्रिम गर्भाधान, एंटीबायोटिक्स और हार्मोनल इंजेक्शन के सहारे रखा जाता है। बछड़ों को मां के दूध से वंचित कर दिया जाता है, नर बछड़ों को कुछ ही हफ्तों में मांस के लिए बेच दिया जाता है और दूध देने की क्षमता खत्म होते ही गायों को कत्लखानों में भेज दिया जाता है।

नरूला ने कहा कि भारत में गाय को पूजनीय माना जाता है, किंतु यह एक विडंबनापूर्ण सांख्यिकीय तथ्य है कि भारत गोमांस और चमड़े के उत्पादों के सबसे बड़े वैश्विक निर्यातकों में शामिल है। वर्ष 1991 में गांधी जयंती पर स्थापित अपनी संस्था के 35 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर से थाईलैंड में शुरू हो रहे नौ दिवसीय शाकाहारी महोत्सव में भाग लेने के लिए अमेरिका से वीगन कार्यकर्ताओं का 20 सदस्यीय दल आ रहा है। उन्होंने थाईलैंड के बौद्ध मठों में भिक्षुओं को अहिंसक और वीगन आहार अपनाने के लिए चलाए जा रहे संवाद कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
लंदन से जुड़े इंडियन वेजिटेरियन सोसाइटी के संस्थापक और एमबीई से सम्मानित नितिन मेहता ने महात्मा गांधी के जीवन का प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर 1888 में लंदन जाने से पूर्व गांधीजी ने अपनी माता के समक्ष एक जैन मुनि की उपस्थिति में मांसाहार न करने की प्रतिज्ञा ली थी, जो आगे चलकर उनके नैतिक जीवन और अहिंसा दर्शन का आधार बनी।

नितिन मेहता आरजेएस पाॅजिटिव ब्रांच, लंदन यूके के मानद प्रभारी भी हैं ‌। उन्होंने कहा कि आज ब्रिटेन, जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसे यूरोपीय देशों में पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता के कारण लाखों लोग मांसाहार छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग आठ अरब की मानव आबादी के लिए सौ अरब से अधिक पशुओं को पैदा कर उनका पालन-पोषण करना पृथ्वी के जल और भूमि संसाधनों पर असहनीय बोझ डाल रहा है, जो जलवायु संकट का मुख्य कारण है।

श्री मेहता ने भारतीय परिवारों को बाजार में मिलने वाले अत्यधिक पनीर के सेवन से बचने की सलाह देते हुए कहा कि केवल आहार बदलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित व्यायाम और योग को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने भारत से होने वाले बीफ निर्यात को बंद कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को एक विस्तृत मांग पत्र भेजने का समर्थन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी अध्यक्ष और श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनिंद्र जैन ने कहा कि शाकाहार और अहिंसा केवल किसी एक पंथ या देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह वैश्विक कल्याण का विषय है। सऊदी अरब यात्रा से लौटे डॉ. जैन ने बताया कि अब खाड़ी देशों के प्रमुख शहरों में भी शाकाहारी भोजनालय खुल रहे हैं। उन्होंने पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के एक पारंपारिक उपवास का उदाहरण दिया, जिसमें लोग कई हफ्तों तक दूध और मांस का पूरी तरह त्याग करते हैं।

डॉ. जैन ने अभियान के तहत विद्यालयों में बांटी जाने वाली प्रचार सामग्री और पत्रकों के मुद्रण का खर्च उठाने और शिक्षण संस्थानों में संवाद सत्र आयोजित कराने में पूर्ण सहयोग की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 22 नवंबर को गोवा में 11 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे सनातन आश्रम का शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अहिंसा और प्राकृतिक जीवनशैली का प्रसार करना है। इसके अतिरिक्त अशोकनगर, ललितपुर और झांसी में माता के अस्पतालों का निर्माण शुरू किया गया है तथा आगामी 5 अक्टूबर को श्रीलंका यात्रा के दौरान स्थानीय सांसदों के साथ सांस्कृतिक व आहार संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी।
नई दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ. मनीषा वर्मा ने कहा कि प्रकृति सम्मत पारंपरिक आहार से दूरी और अत्यधिक प्रसंस्कृत पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के उपभोग ने नई पीढ़ी के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में पांच से दस वर्ष की उम्र के बच्चों में फैटी लीवर, कम उम्र का मधुमेह और मोटापा तेजी से सामने आ रहा है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि शाकाहारी भोजन केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषण देने वाला होना चाहिए। इसके लिए संतुलित थाली की अवधारणा को अपनाना जरूरी है। उन्होंने थाली के विभाजन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि आधा हिस्सा ताजे फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों से भरा होना चाहिए, एक-चौथाई हिस्सा असंसाधित अनाजों या रागी और बाजरा जैसे पारंपरिक मोटे अनाजों का हो, तथा शेष एक-चौथाई हिस्सा वनस्पति प्रोटीन जैसे दालों, फलियों, बीजों, सोयाबीन और मेवों का होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा में प्रचलित दाल-चावल की खिचड़ी या दाल-रोटी जैसे संयोजन शरीर को सभी आवश्यक अमीनो एसिड उपलब्ध कराते हैं। पौधों से मिलने वाला फाइबर रक्त शर्करा को नियंत्रित रखता है, हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और हृदय को स्वस्थ रखता है। डॉ. वर्मा ने शाम के समय चाय के साथ समोसे, नमकीन और बिस्कुट जैसे ट्रांस-फैट और अत्यधिक नमक युक्त तले-भुने स्नैक्स के उपभोग को मोटापे और चयापचय विकारों का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने उपभोक्ताओं से डिब्बाबंद वस्तुओं के पोषण लेबल पढ़ने और चाय के साथ अंकुरित अनाज या भुने मखाने जैसे पौष्टिक विकल्प अपनाने का आग्रह किया।

आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संयोजक उदय मन्ना ने बताया कि संस्था ने 30 सितंबर को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय में रक्तदान जागरूकता का जो तीन महीने का संकल्प लिया था, यह सकारात्मक अभियान उसी की अगली कड़ी है। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट और धीमे जहर के खिलाफ बीकानेर से 700 किलोमीटर की पदयात्रा कर दिल्ली में अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता दमित गहलोत के प्रयास का भी उल्लेख किया। स्वस्थ व स्वच्छ खान-पान नागरिकों का अधिकार है।

बैठक में उदय शंकर सिंह कुशवाहा, साधक 
डॉक्टर ओम प्रकाश बिन्दा मन्ना ,सुनील कुमार सिंह, डॉ रश्मि चौबे ,
सुनील आर्य,निखिल पाल, आकांक्षा,लक्ष्मण प्रसाद ,राजेंद्र सिंह कुशवाहा,राजेंद्र सिंह कुशवाहा मयंक,दिनेश कुमार कुशवाहा 
ने भी शाकाहारी -वीगन त्रैमासिक अभियान को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर उतारने के सुझाव दिए। आयोजकों ने बताया कि वनस्पति व प्राकृतिक आहार अंतरराष्ट्रीय अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर आगामी सप्ताह से विद्यालयों, आवासीय परिसरों और महिला मंडलों में संपर्क कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।

आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया 
8368626368.

International day of Non- Violence 2 October.
Global Campaign For Vegetarian And Vegan Living Launched On Gandhi Jayanti As Health Experts And Advocates Warn Against Ultra-Processed Diets And Dairy Exploitation.

NEW DELHI
A three-month international awareness campaign advocating plant-based nutrition, conscious consumption, and animal welfare was launched on Friday 2 October 2026 during an international webinar organized by Uday Manna Founder National Convener RJS PBH -RJS Positive Media to mark Mahatma Gandhi’s birth anniversary and the International Day of Non-Violence. Uday Manna remembered Lord Buddha, Lord Mahavira and Lal Bahadur Shastri ji (birthday 2 October)

The initiative, scheduled to run through December 31, seeks to build grassroots awareness across educational institutions and community platforms in India and overseas. Organizers announced that the campaign will conduct at least five interactive workshops each month, primarily engaging schoolchildren, youth, and homemakers, culminating in a mass pledge gathering in the national capital early next year ahead of the 19th Pravasi Bharatiya Divas and Republic Day events.

The launch brought together public hospital clinical nutritionists, socio-religious leaders, and diaspora activists from the United Kingdom and Thailand. Discussions centered on the escalating public health crisis caused by ultra-processed foods, the ethical contradictions within commercial dairy farming, and the environmental sustainability of plant-based diets.


The ethical and structural issues underlying animal agriculture were detailed by Pornthep SriNarula, widely known as Acharya Paul Narula, founder and chief executive of the Bangkok International Vegan Alliance. Narula, a third-generation Thai-Indian who renounced dairy products 42 years ago following a visit to an industrial dairy facility north of Bangkok, described the systematic abuse inflicted upon milch cattle. He stated that commercial milk production relies on repeated artificial insemination, early separation of newborn calves, continuous hormonal injections, and the slaughter of non-lactating cows and male calves.


Narula drew attention to the paradox between India’s cultural veneration of cattle and its status in global trade, pointing out that India consistently ranks among the world’s leading exporters of beef and leather products. Announcing the 35th anniversary of his organization, established on Gandhi Jayanti in 1991, Narula confirmed that a delegation of twenty American animal welfare advocates would arrive in Thailand to participate in an annual nine-day vegetarian festival starting October 10. He also outlined his ongoing educational lectures within Thai Buddhist temples, aimed at reconciling monastics with vegetarian principles.

From London, Nitin Mehta, recipient of the Member of the Order of the British Empire honor and founder of the Indian Vegetarian Society, reflected on the historical roots of the non-violence philosophy. Recalling Mahatma Gandhi’s departure for England in 1888, Mehta noted that Gandhi’s commitment to vegetarianism began as a filial vow administered by a Jain monk before evolving into an informed ethical conviction after reading Western vegetarian literature in London.

Mehta reported a tangible cultural shift across Western Europe, observing that growing segments of populations in the United Kingdom, Germany, and Switzerland are abandoning meat consumption due to environmental awareness and animal ethics. He pointed out that livestock agriculture generates an unsustainable ecological burden, consuming vast volumes of potable water and grains to sustain over a hundred billion farm animals annually while the global human population stands at approximately eight billion.

Mehta also cautioned urban Indian consumers against the unexamined, heavy consumption of dairy paneer, arguing that industrially sourced paneer contributes to digestive and cardiovascular strain. He stressed that dietary changes must be coupled with physical exercise and yoga to yield long-term preventive benefits. Mehta backed plans to submit a formal memorandum to the Prime Minister’s Office urging policy interventions against commercial beef exports.

Dr. Manisha Verma, a senior dietitian at the Atal Bihari Vajpayee Institute of Medical Sciences and Dr. Ram Manohar Lohia Hospital in New Delhi, cautioned that changing dietary habits and aggressive marketing of packaged foods are triggering severe lifestyle diseases among young children. Addressing the clinical aspects of nutrition, Dr. Verma noted that hospital pediatric wards are witnessing an unprecedented influx of children as young as five to ten years suffering from fatty liver disease, juvenile diabetes, and obesity.

Dr. Verma emphasized that an adequate vegetarian regimen must be built around a balanced plate rather than excessive carbohydrates or deep-fried snacks. She advised dividing meals systematically: filling half the plate with diverse fruits and vegetables, one-quarter with whole unrefined grains or traditional millets such as ragi and bajra, and the remaining quarter with dense plant protein sources, including pulses, legumes, soybeans, nuts, and seeds.

Mutual amino acid supplementation found in traditional Indian food pairings, such as lentils and rice in khichdi or dal and whole-wheat roti, provides complete protein profiles, Dr. Verma explained. She highlighted dietary fiber as a critical defense against metabolic disorders, pointing out that plant-derived soluble and insoluble fibers stabilize blood sugar levels, lower low-density lipoprotein cholesterol, and support cardiovascular health. Dr. Verma also warned consumers against the habitual late-afternoon intake of fried savories with tea, identifying tea-time snacks laden with trans-fats and excessive sodium as a primary driver of unseen caloric surplus. She urged families to read nutritional information panels on packaged products and substitute processed items with sprouts, roasted fox nuts, and whole foods.

Dr. Manindra Jain, executive chairman of the Jain International Organisation and national president of the Shri Digambar Jain Mahasamiti, presided over the session. Arriving from Saudi Arabia, Dr. Jain observed that plant-based food options are proliferating even in traditionally meat-heavy West Asian markets, catering to the large Indian expatriate community as well as local residents. He noted historical parallels from travels in East Africa, citing Ethiopian fasting customs that entirely exclude meat and dairy.

Dr. Jain pledged institutional resources and sponsorships to print informative literature and coordinate with school administrators across the country to facilitate the upcoming awareness drives. He also outlined extensive social and community projects underway, including the establishment of an eleven-acre spiritual center in Goa, scheduled for a foundation ceremony on November 22 by the state Chief Minister, as well as the construction of maternity hospitals in Ashoknagar, Lalitpur, and Jhansi. He added that an upcoming delegation to Sri Lanka on October 5 would pursue cultural and dietary outreach in collaboration with local lawmakers.

Uday Manna, convenor of RJS Positive Media, tied the campaign to the organization’s recent three-month voluntary blood donation drive inaugurated on September 30 at the Indian Red Cross Society national headquarters in New Delhi alongside Joint Secretary Dr. Vanshree Singh and former Ram Manohar Lohia Hospital blood bank head Dr. Kiran Choudhary. Manna argued that public advocacy must combine physical health, compassion toward all living beings, and positive civic mobilization. He also cited the ongoing demonstration in Delhi by grassroots activist Damit Gahlot, who walked 700 kilometers from Bikaner to protest against food adulteration and synthetic chemicals in commercial consumables.
Participants in Webinar were 
Uday Shankar Singh Kushwaha, Sadhak
Dr. Om Prakash ,Binda Manna, Sunil Kumar Singh, Laxman Prasad,Dr. Rashmi Choubey,
Sunil Arya, Nikhil Pal, Akanksha, Rajendra Singh Kushwaha, Rajendra Singh Kushwaha Mayank, Dinesh Kumar Kushwaha and J P Kushwaha etc. and Other participants,  affirmed their participation in conducting community-level discussions. The organizers confirmed that internal working committees will finalize operational plans this week to deploy volunteers across schools, women’s associations, and civic groups ahead of the mid-winter campaign assembly.

RJS POSITIVE MEDIA 
91+ 8368626368.

नई दिल्ली रेडक्रॉस ब्लड सेंटर में रक्तदान के साथ-साथ जागरूकता के लिए पाॅजिटिव मीडिया ने संकल्प लिया व न्यूज लेटर का हुआ लोकार्पण 


रेड क्रॉस ने तय किया 95 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान का लक्ष्य और  5,500 ब्लड बैंकों की निगरानी तेज - डा. वनश्री सिंह 


रक्त की मांग में निरंतर वृद्धि के मद्देनजर पाॅजिटिव मीडिया परिवार की तरह और संस्थाओं को नियमित रक्तदान अभियान से जुड़ना होगा - डा.किरण चौधरी 


नई दिल्ली — राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय, दिल्ली की संयुक्त सचिव व इंचार्ज ब्ल्ड बैंक डा.वंश्री सिंह ने कहा कि अगले वर्ष तक देश में स्वैच्छिक रक्तदान का अनुपात 95 प्रतिशत तक पहुंचाने का राष्ट्रीय लक्ष्य घोषित किया है। इसके साथ ही संस्था ने देश भर के 5,500 लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंकों में जांच मानकों और रक्त के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

कार्यक्रम का संयोजन आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पाॅजिटिव के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा रेडक्रॉस के सहयोग से 30 सितंबर 2026 को किया गया था । सकारात्मक आंदोलन की सह-संस्थापक श्रीमती बिन्दा मन्ना ने मंचासीन अतिथियों का वंदे मातरम् का पटना ओढ़ाकर स्वागत किया।इस अवसर पर आरजेएस की मासिक पत्रिका पाॅजिटिव मीडिया का मानद संपादक उदय शंकर सिंह कुशवाहा ने लोकार्पण कराया । उन्होंने कहा कि सनसनीखेज और नकारात्मक पत्रकारिता के स्थान पर तथ्यपरक और जनसरोकारी सूचनाओं के प्रसार पर बल दिया गया। और आरजेएस मीडिया इंचार्ज प्रखर वार्ष्णेय ( डीडीएन स्टूडियो )ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अक्षित मौर्य और विवेक कुमार सिंह दोनों रक्तदाताओं  को लोगों ने सराहा।



कार्यक्रम में पाॅजिटिव मीडिया परिवार के पांच लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आए। अक्षित मौर्य और विवेक कुमार सिंह ने रक्तदान किया वहीं बाकी लोग‌ स्वास्थ्य जांच में पास नहीं हुए। पाॅजिटिव मीडिया परिवार के लगभग पैंतीस लोगों ने रक्तदान जागरूकता का त्रैमासिक संकल्प लिया। संकल्प लेनेवालों में -हिमांशु सांगर,प्रखर वार्ष्णेय,सुशील जी,प्रशांत यादव,खुशबू झा,राहुल प्रकाश,निशांत यादव,अज़मिल ,मो. शाकिर फारूकी और विकास थापा आदि शामिल थे। इसके अलावा स्वीटी पाॅल,प्रीति अरोड़ा, अशोक कुमार मलिक, मनोज मनु, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. वंश्री सिंह ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर अप्रैल माह से रेड क्रॉस को एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। 



डॉ. सिंह ने कहा कि देश भर में रेड क्रॉस स्वयं 116 ब्लड बैंक संचालित करता है और सरकार के सहयोगी के रूप में कार्य करता है। जिन जिलों में रेड क्रॉस के अपने ब्लड बैंक नहीं हैं, वहां संस्था शिविर आयोजकों और सरकारी अस्पतालों के बीच समन्वय स्थापित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश को रिप्लेसमेंट डोनेशन यानी मरीज के परिजनों से आपात स्थिति में रक्त मांगने की विवशता से बाहर निकलकर विकसित देशों की तरह पूर्णतः स्वैच्छिक रक्तदान प्रणाली की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने रेड क्रॉस द्वारा संचालित निःशुल्क थैलेसीमिया स्क्रीनिंग शिविरों का उल्लेख करते हुए बताया कि यदि दो थैलेसीमिया वाहक विवाह करते हैं, तो बच्चे में गंभीर थैलेसीमिया होने की 25 प्रतिशत आशंका रहती है, जिसके उपचार के लिए आजीवन रक्त चढ़ाने अथवा बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती है।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरण चौधरी ने कहा कि भारत ने बीते वर्ष लगभग 14 मिलियन यूनिट रक्त एकत्र कर अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया, लेकिन बदलती जनसांख्यिकी नई चुनौतियां खड़ी कर रही है। देश में बुजुर्ग आबादी बढ़ने के साथ कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे रक्त की मांग में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए युवाओं का नियमित रक्तदान अभियान से जुड़ना अनिवार्य है।

रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों का निवारण करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि सामान्य वयस्क शरीर में पांच से सात लीटर रक्त होता है, जिसमें से दान के समय वजन के आधार पर केवल 350 से 450 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। यह मात्रा कुछ ही समय में पुनः बन जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति में पूरी तरह विसंक्रमित और सिंगल-यूज सुइयों का उपयोग होता है, जिन्हें प्रयोग के तुरंत बाद नष्ट कर दिया जाता है, जिससे एचआईवी या अन्य कोई भी संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

देश में महिला रक्तदाताओं की कम संख्या के विषय में पूछे जाने पर डॉ. चौधरी ने कहा कि महिलाएं रक्तदान से डरती नहीं हैं, बल्कि पोषण संबंधी असमानता और मासिक धर्म के कारण वे अक्सर एनीमिया का शिकार हो जाती हैं। निर्धारित मानक के अनुसार रक्तदान के लिए हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना आवश्यक है। जांच में कम हीमोग्लोबिन पाए जाने पर रक्तदाता को केवल अस्थायी रूप से रोका जाता है, न कि हमेशा के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है।

नियमों के अनुसार 18 से 65 वर्ष की आयु के बीच रक्तदान किया जा सकता है। पुरुष प्रत्येक तीन माह और महिलाएं प्रत्येक चार माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकती हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु तक पहली बार भी रक्तदान नहीं कर पाया है, तो सुरक्षा कारणों से 60 वर्ष के बाद पहली बार उसका रक्त नहीं लिया जाता, जबकि नियमित रक्तदाता 65 वर्ष तक रक्तदान जारी रख सकते हैं। डॉ. चौधरी ने किसी भी प्रकार के वित्तीय अथवा भौतिक प्रलोभन देकर रक्तदान कराने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि व्यावसायिक प्रोत्साहन से रक्त की शुद्धता और सुरक्षा प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि एकत्र किए गए प्रत्येक यूनिट की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिफलिस और मलेरिया की गहन जांच होती है और कोई भी संदिग्ध या रिएक्टिव यूनिट तुरंत नष्ट कर दिया जाता है।


रक्तदान प्रणाली के इतिहास को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि एड्स के प्रसार से पूर्व और एच.डी. सूरी द्वारा दायर जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय से पहले देश में पैसे देकर या कैदियों से रक्त लेने की प्रथाएं मौजूद थीं। उस न्यायिक आदेश के बाद भारत के ब्लड बैंकिंग तंत्र का व्यापक आधुनिकीकरण हुआ और व्यावसायिक खरीद-फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध लगा।


आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 सितंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले तीन माह के विशेष राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने उपस्थित लोगों को जाति, धर्म, वर्ग और भाषा के भेदभाव से परे हटकर जरूरतमंदों के लिए नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज को प्रेरित करने की सामूहिक शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ रक्तदाताओं ने अपने अनुभव साझा किए। तिहाड़ जेल के सामने पेट्रोल पंप संचालित करने वाले पवन दीवान ने बताया कि वे 1980 से अब तक 184 बार रक्तदान कर चुके हैं और विगत 15 वर्षों से नियमित शिविर भी आयोजित कर रहे हैं। 67 वर्षीय राहुल छोरापुरकर ने 177 बार रक्तदान का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कोविड महामारी के गंभीर दौर में लगभग 350 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया था। कारगिल युद्ध के समय से रक्तदान कर रहे प्रकृति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि हीमोग्लोबिन 11.6 रहने के कारण वे अपना 50वां रक्तदान बुधवार को पूरा नहीं कर सके, जो यह सिद्ध करता है कि पात्रता जांच रक्तदाता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कितनी सख्त है। विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त निदेशक सुनील कुमार सिंह को भी आयु सीमा संबंधी तकनीकी नियमों के कारण रक्तदान से रोका गया।

संगोष्ठी में महानगरों में रक्त के अधिशेष और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी कमी के अंतर को पाटने के लिए ई-रक्त कोश जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करने तथा अंतर-जिला परिवहन नेटवर्क विकसित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई।

आकांक्षा

 हेड क्रिएटिव टीम 

आरजेएस पीबीएच 

9811705015.

पितृपक्ष पर पूर्वजों के स्मरण और मानवीय संवेदना पर आरजेएस गोष्ठी, लावारिस अस्थियों के विसर्जन का प्रेरक संकल्प प्रस्तुत.

पितृपक्ष श्राद्ध पूर्णिमा पर आरजेएस के प्रेरणास्रोत उदय मन्ना के माता-पिता और सास-ससुर की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ 

नई दिल्ली.

पितृपक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करते हुए आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्बारा 656वें राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन उदय मन्ना ने अपने माता-पिता स्व० जनकदुलारी देवी-रामजग सिंह और सास-ससुर स्व० बिमला देवी -जगबली सिंह की स्मृति में आयोजित किया ।
आरजेएस युवा टोली पटना के साधक डा ओमप्रकाश ने अपने ओपनिंग रिमार्क्स में छब्बीस सितंबर से शुरू होकर दस अक्टूबर तक चलने वाले इस सोलह दिवसीय पक्ष के संदर्भ में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और श्री देवोत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री तथा समाचार संपादक विजय शर्मा ने लावारिस अस्थियों के वैदिक रीति से विसर्जन की अपनी पच्चीस वर्षों की सेवा यात्रा का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने अब तक देश के विभिन्न श्मशान घाटों से लावारिस और अज्ञात व्यक्तियों की एक लाख उनहत्तर हजार आठ सौ अठारह अस्थियों को एकत्र कर हरिद्वार के कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में विधिवत विसर्जित किया है। इसके अलावा समिति पाकिस्तान से भी तीन बार अस्थियां लेकर भारत आई, जिनमें वर्ष 2011 में 135, वर्ष 2016 में 160 और फरवरी 2025 में 400 अस्थि कलश शामिल थे।

शर्मा ने बताया कि इस सेवा कार्य की प्रेरणा उन्हें सत्रह मई 2003 को मिली, जब दैनिक प्रताप और वीर अर्जुन के प्रधान संपादक अनिल नरेंद्र ने उन्हें श्मशान घाटों पर निर्धन परिजनों के शोषण की जमीनी हकीकत जानने भेजा था। वहां एक संन्यासी से हुई भेंट ने उनका ध्यान उन अस्थि कलशों की ओर खींचा, जिन्हें विसर्जन नसीब नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक चंदे के सहयोगियों के साथ यह कार्य शुरू किया। उन्होंने अपने पिता के 2006 में हुए देहावसान के दिन को याद करते हुए कहा कि पिता की सीख के अनुसार उन्होंने पहले दफ्तर जाकर समाचार पत्र का संपादन और प्रकाशन सुनिश्चित किया, उसके बाद ही अंत्येष्टि में शामिल हुए।

वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए चिन्मय मिशन पटियाला के आचार्य स्वामी माधवानंद ने कठोपनिषद और श्रीमद्भगवद्गीता के आधार पर श्राद्ध के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन दर्शन में आत्मा को अजर और अमर माना गया है। भौतिक देह त्यागने के बाद आत्मा अपनी पूर्व संचित वृत्तियों और कर्मों के आधार पर अग्रसर होती है। ऐसे में वंशजों द्वारा श्रद्धा, संकल्प और दान से किया गया तर्पण उन जीवात्माओं के लिए संबल का कार्य करता है। 
मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज संस्थान की राष्ट्रीय समन्वयक बीके चक्रधारी दीदी ने वृद्ध आश्रमों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जीवित माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि देहावसान के बाद भी पूर्वजों के प्रति भेजे गए सात्विक विचार और शुभ भावनाएं उन तक पहुंचती हैं। रूस सहित कई देशों में अपने आध्यात्मिक प्रचार के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने सात्विक आहार, शाकाहार और नैतिक आचरण को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
सत्र के समापन पर पटना से साधक डॉ. ओम प्रकाश झुंझुनवाला ने ऋग्वेद के मंत्रों का संदर्भ देते हुए पूर्वजों के प्रति आत्मिक जुड़ाव को रेखांकित किया। 
आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने अपने दिवंगत माता-पिता और सास-ससुर की स्मृति में आयोजित इस सत्र में घोषणा की कि पितृपक्ष के दौरान युवा पीढ़ी, विशेषकर जेन जी और जेन अल्फा को अपने पुरखों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ऑडियो-वीडियो संदेश तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने चार अक्टूबर को पड़ने वाली मातृ नवमी पर माताओं के विशेष स्मरण का आह्वान किया। इन संस्मरणों को आगामी जनवरी में गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस पखवाड़े के अवसर पर प्रकाशित होने वाली पुस्तक में संकलित किया जाएगा।
प्रतिभागियों में आरजेएस पाॅजिटिव ब्रांच नोएडा के मानद प्रभारी उदय शंकर सिंह कुशवाहा, रिपब्लिक डे व प्रवासी भारतीय दिवस सम्मान अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा 2027 टीम (TRD27) की डा.रश्मि चौबे, स्वीटी पाॅल,आकांक्षा,नीति अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, मयंक, सुदीप साहू, राकेश मौर्य और सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों में शामिल अधिवक्ता सुदीप साहू ने अपने पिता के अनुशासनात्मक मार्गदर्शन को याद किया, जबकि साहित्यकार डॉ. रश्मि चौबे ने अपने दादा-दादी द्वारा जातिवाद के विरोध और कन्या शिक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को नमन किया। हैदराबाद से जुड़े राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने पिता और दादा के सामाजिक योगदान की चर्चा की, वहीं भारत मंडपम की पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक स्वीटी पॉल ने अपने पिता ओम प्रकाश सक्सेना और ससुराल पक्ष के संस्कारों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। नीति अरोड़ा ने भी अपने पूर्वजों को नमन करते हुए श्राद्ध और जनसेवा के पारस्परिक संबंध पर जिज्ञासा रखी।

आयोजकों ने आगामी उनतीस सितंबर को विश्व हृदय दिवस पर विशेषज्ञों की मौजूदगी में स्वास्थ्य परिचर्चा, शाकाहार जागरूकता दिवस तथा तीस नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय पर रक्तदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी।

आकांक्षा मन्ना 
हेड क्रिएटिव टीम 
आरजेएस पीबीएच 
9811705015

Author Name

RJS-PBH

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.