नर सेवा, नारायण सेवा में विश्वास रखता है महामाई सेवा न्यास -साहनी

नर सेवा, नारायण सेवा में विश्वास रखता है महामाई सेवा न्यास -साहनी
नई दिल्ली। चांदनी चौक, लालकिले के सामने लाजपतराय मार्केट में महामाई सेवा न्यास पंजी के माध्यम से निशुल्क डिस्पेंसरी का उद्घाटन स्थानीय विधायक पुनरदीप सिंह साहनी के करकमलों द्वारा किया गया। 
उद्घाटन समारोह में श्री साहनी ने कहा,नर सेवा नारायण सेवा में विश्वास करते हुए महामाई सेवा न्यास (पंजी)के स्वर्गीय श्री रमेश बजाज साहब ने जो पौधा लगाया था, उसे अब न्यास के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे वटवृक्ष के रुप में विकसित कर दिया है।इस इलाके में डिस्पेंसरी का होना वक्त की मांग थी,जिसे न्यास ने पूरा किया।
न्यास के प्रमुख भारत भूषण ने बताया,कि लाजपतराय मार्केट सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में हजारों मजदूर भाई दिन-रात काम करते हैं,कई बार वे बीमार हो जाते हैं, प्राईवेट डाक्टरों का खर्चा वो वहन नही कर पाते, इसलिए यहां निशुल्क रुप से बाऊजी रमेश बजाज जी के सपने को साकार करते हुए निशुल्क डिस्पेंसरी बनाई गई है,जो रविवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सूर्या हास्पिटल के वरिष्ठ डाक्टर दीपक राजपूत (फिजिशयन) के सानिध्य में पीडितो का ईलाज करेंगे और निशुल्क दवाईयो का भी वितरण करेंगे।
इस अवसर पर सुदर्शन बजाज, जगवीर सिंह बीरा, श्रीमोहन चोपड़ा, राकेश अरोडा, दिनांक अरोड़ा,नंदी कपूर, बलबीर सिंह, महेंद्र वर्मा,अनुज बजाज,वीरु सिंधी,सुभाष बंगाली,आनंद रोहिल्ला,संजय शर्मा, अतुल निंद्रायोग, कंवलजीत सिंह, चन्द्रशेखर ढींगरा,आशीष बंसल, सत्यनारायण कामा, श्यामलाल सचदेवा, मनमोहन चोपड़ा,दीपक बजाज, आर्यन बजाज, प्रेमनारायण गुप्ता, जितेन्द्र सोनी आदि मौजूद थे। तत्पश्चात न्यास की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

RJS-PBH

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.